फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock down

300 रुपये में मोबाइल बेच बच्चे के लिए दूध खरीदा

Sun, 17 May 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
lock down
कानपुर। लॉकडाउन में काम चौपट हुआ तो एक-एक पैसे को मोहताज हो गए। भगवान के भरोसे छोटे बच्चे को गोद में लेकर राजस्थान से प्रयागराज के लिए पैदल चल दिए। रास्ते में एक ट्रक वाले ने तरस खाकर बैठा लिया। बच्चा दूध के लिए बिलखा तो सहा नहीं गया। उसी ट्रक वाले को 300 रुपये में मोबाइल बेचकर दूध का इंतजाम किया। यह दर्द है राहुल का। वह पत्नी अंतिमा और बच्चे का साथ शनिवार को यशोदानगर बाईपास पहुंचा।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि वह राजस्थान में गमछा बनाने वाले फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार के साथ किराये का कमरा लेकर गुजर बसर कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद मालिक ने पैसा देना बंद किया। जमा पूंजी खत्म होने पर घर का सामान बेचा। सबकुछ खत्म होने पर प्रयागराज स्थित घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। बच्चे को गोद में उठा कर गांव के अन्य साथियों अखिलेश, रामफल के साथ पैदल निकल पड़े। शनिवार को तपती दोपहर में वह कानपुर पहुंचे। यहां से पैदल ही प्रयागराज के लिए बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed