फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock down effect

लॉकडाउन में आम की फसल पर संकट

Tue, 14 Apr 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
lock down effect
कानपुर। आम की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बार पेड़ों में देर से कम बौर आए। अब फलों में कीड़े लगना शुरू हो गए। दूसरी तरफ लाक डाउन की वजह से सरकारी आम के बागों की नीलामी नहीं हो सकी है। पेड़ों को पानी नहीं मिल पा रहा है। देखरेख के अभाव में बच्चे ईट पत्थर मारकर फसल बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली और चौबेपुर ब्लॉक के रायपुर गांव में निचली गंगा नहर पुल के पास आम के तीन बड़े सरकारी बाग हैं। हर साल मार्च के अंतिम और अप्रैल के पहले सप्ताह में बागों की नीलामी हो जाती थी। इसके अलावा भी शहर के किनारों पर बसे गांवों में भी सरकारी आम के बगीचे हैं। इन सभी बगीचों की देखरेख नहीं हो पा रही है। अमित ठाकुर बताते हैं कि वह पिछले तीन साल से ठेका ले रहे थे। लाकडाऊन के चलते बागों की नीलामी नहीं हो सकी। पेड़ों को खाद और पानी की जरूरत है। बागों की जल्द नीलामी की जाए। रामबली गौतम बताते हैं कि हर साल गंगा मेला के बाद नीलामी हो जाती थी। इस बार ऐसा नहीं हो सका। पेड़ों पर अच्छी बौर आई है। देखरेख की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed