फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock down

अब गांव में ही रहेंगे, लगाएगें फेरी, करेंगे खेती-किसानी

Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
lock down
बारा टोल प्लाजा पर बैठे प्रवासी मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लॉकडॉउन के चलते प्रवासी मजदूरों का रोजगार छिन गया है। घर लौट रहे प्रवासी मजदूर भूखे-प्यासे कई दिनों तक पैदल चले। रास्ते में कई जगह पुलिस ने उन्हें लठियाया। गृह जनपद लौट रहे मजदूरों का कहना है कि अब रोजगार के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने के बजाय गांव में ही रहकर रोजगार तलाशेंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नगर के बस्ती निवासी रामकिशोर, गणेश, महातम वर्मा, विजय, कुलदीप, कल्लू, रन्नू, श्याम सुंदर, रामकेश आदि ने बताया कि वह लोग इंदौर में कैटरिंग का काम करते थे। इंदौर के राजेंद्र नगर से साइकिल से घर लौट रहे इन श्रमिकों ने बताया कि लॉकडॉउन में काम छिनने से बचत के रुपये भी खर्च हो गए। जब कोई रास्ता नहीं नजर आया, तो साइकिल से ही घर के लिए निकल पड़े। कई जगह पुलिस के रोकने पर अंदर के रास्तों से निकलना पड़ा। अब जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं। लॉकडॉउन खुला, तो भी गांव में रहकर काम करेंगे। बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर के हाटा निवासी त्रिवेनी पासवान, सत्यदेव पासवान व सतेंद्र चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में कैटरिंग का काम करते थे। कोरोना आपदा में काम बंद हो गया। कई दिन भटके, पैदल भी चले अब घर पहुंचना ही मंजिल है। हालात सुधर गए, तो भी महाराष्ट्र नहीं जाएंगे। गांव में ही रहकर फेरी लगाएंगे या फिर खेतीबाड़ी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed