{"_id":"5ea32e278ebc3e9037300196","slug":"lock-down-akbarpur-news-knp556881153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बैरियर पर हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बैरियर पर हुई चेकिंग
विज्ञापन
अकबरपुर के माती रोड़ पर बाइक सवार को रोकते पुलिस कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रूरा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सुबह की ढील अवधि के बाद निकलने वालों से सख्ती से पेश आ रही है। बैरियर पर कड़ी पूछताछ हो रही है। अफसर भी गश्त कर रहे हैं।
शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स भ्रमण पर रहे। एएसपी अनूप कुमार ने पुलिस बल के साथ रूरा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पैदल गश्त के दौरान एएसपी ने लोगों को अनिवार्य तौर पर मास्क लगाने को कहा। बेमतलब बाइक से घूमने निकले लोगों को चेतावनी देकर घर भेजा। अकबरपुर में माती रोड पर पुलिस बैरियर पर सख्ती रही। यहां से निकलने वालों ने सख्ती से पूछताछ की गई। इसके साथ ही बेवजह निकले लोगों की बाइक का चालान किया गया।