फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock down

बिहार के 39 लोगों को कराया क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
आगरा से लोगों के साथ पहुंची बच्ची की राजपुर में थर्मल स्क्रीनिंग करते डॉक्टर। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। शुक्रवार को सिकंदरा तहसील क्षेत्र में 39 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। यह लोग बिहार के रहने वाले हैं। गांवों में गेहूं की कटाई के लिए किसानों से संपर्क कर रहे थे। मुगल रोड से गुजरने वाले लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि बिहार के 39 लोग रोजगार की तलाश में अलग-अलग गांवों में घूमते मिले। सिकंदरा के भंदेमऊ गांव में नौ व दयानतपुर गांव में 16 परिवार पहुंचे थे। यह लोग गेहूं कटाई के लिए किसानों से संपर्क कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एसडीएम को दे दी। एसडीएम ने स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

वहां मजदूरों व उनके बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया। सभी को सिकंदरा के रैन बसेरा में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया गया। एसडीएम ने बताया कि मजदूरों के खाने का प्रबंध किया गया है। निगरानी के लिए राजस्व टीम को निर्देश दिए गए हैं। वहीं आगरा से प्रयागराज पैदल जा रहे सात लोगों को राजपुर कस्बे में रोककर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनका तापमान सामान्य मिलने पर इन्हें रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed