फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock at three hundred liquor shops due to public anger

कानपुर: तीन सौ शराब दुकानों पर पब्लिक के गुस्से का ताला

Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
सार

-सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 260 दुकानें पहले ही प्रभावित
-हर रोज दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान
-आबकारी अधिकारी ने डीएम को बताए हालात

विज्ञापन
lock at three hundred liquor shops due to public anger
डेमो

विस्तार

महिलाओं के दिल में सुलग रही शराब से नफरत की चिंगारी ने शराब के कारोबार में आग लगा दी है। अकेले कानपुर में हालत यह है कि तीन सौ शराब की दुकानों में विरोध के कारण ताला लग गया है। इससे हर रोज करीब दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। आबकारी अधिकारी देवराज सिंह ने पूरे मामले से जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को अवगत कराया है।
विज्ञापन


जिले में अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की 720 दुकानें थीं। सुप्रीम कोर्ट के शराब की दुकानों को हाईवे से पांच सौ मीटर दूर करने के आदेश से जिले की 260 दुकानें प्रभावित हुई। इस पर 42 शराब की दुकानों के लाइसेंस सरेंडर कर दिए गए। बाकी की ज्यादातर दुकानें शिफ्ट होने की प्रक्रिया शुरू होते ही पब्लिक का विरोध शुरू हो गया। यह विरोध शिफ्ंिटग वाली दुकानों तक ही सीमित न रहकर पुरानी दुकानों पर भी गाज बनकर गिरा।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी ने बताया कि बची हुईं 460 दुकानों में से करीब तीन सौ दुकानों पर पब्लिक के विरोध के कारण ताला लग गया है। मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटनाओं से सेल्स मैन ने दुकानें खोलने से इनकार दिया है। आबकारी अधिकारी का कहना है कि जिले की 720 दुकानों में से 160 ही दुकानें खुल रही हैं। बची हुई 560 दुकानों में से 42 दुकानदारों से लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन और पब्लिक के विरोध के कारण 518 दुकानों पर ताला लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed