फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   locals prepare the road in barra 6

बेटी की शादी, खुद सड़क बना दी

Thu, 12 Feb 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
locals prepare the road in barra 6
बर्रा 6 में सालों से बदहाल पड़ी सड़क न बनने पर मोहल्ले वालों ने इज्जत दांव पर लगती देख फावड़ा-कुदाल उठा लिया। मोहल्ले की एक बिटिया की शादी है, खराब सड़क पर बारात को दिक्कत न हो, इसलिए पूरा मोहल्ले सड़क बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन


जिस लड़की की शादी है वो भी हाथो में मेहंदी रचाने की जगह तसला भर-भर मिट्टी-गिट्टी डाल रही है। पूरा मोहल्ला नेताओं और अफसरों को कोस रहा है जहां के चक्कर काटते-काटते वे थक गए।
विज्ञापन


गांवों की प्राचीन परंपरा है कि किसी की बिटिया की बारात के स्वागत में पूरा गांव एक पांव पर खड़ा हो जाता है। किसी के घर से दूध, कोई खाट और बिस्तर लेकर शादी वाले घर में पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई बारातियों की पंगत को आदर भाव से भोजन कराता तो कोई जनवासे में रात भर जागकर कर्त्तव्यों को खुशी के साथ निभाता। बर्रा छह शिवानी गेस्ट हाउस के पीछे कुछ ऐसा ही नजारा है।

इस मोहल्ले में रहने वाले मिथलेश अस्थाना की बेटी दीपिका की बारात 20 फरवरी को है। उनके दरवाजे गंदा पानी भरा है सड़क बदहाल है। शादी करीब आता देखकर परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ जनप्रतिनिधियों व नगर निगम के अधिकारियों के कई चक्कर लगाए।


किसी ने उनकी नहीं सुनी। थक हार के मोहल्ले के बड़े बुजुर्ग, बहू, बेटियां और भाई सड़क को संवारने में जुट गए हैं। सोनली, शिवांगी अवस्थी, कल्पना गौतम, सुनीता शुक्ला, माधुरी देवी, रानी वर्मा, अजय राजपूत, प्रकाश चंद्र आदि मोहल्ले के लोग हाथ में फावड़ा, तसला लेकर सड़क की मरम्मत में जुट गए।

उनके इस प्रयास को देख वहां से गुजरने वाले हर शख्स के मुंह पर सिर्फ तारीफ के ही बोल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed