भाजपा की इस महिला नेता ने कहा पीएम मोदी को ईमानदार चौकीदार, इन्हें दी चोर उच्चकों की श्रेणी
उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद केंद्र सरकार की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आने की आवश्यकता है। अगली बार फि र केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। यह दावा सोमवार को क्षेत्र के गांव जोगीकोट में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अवध प्रांत ममता सिंह ने भ्रमण के दौरान किया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ईमानदार चौकीदार को अपदस्थ करने के लिए सभी चोर एकत्र होने लगे हैं। कमजोर सरकार के हिमायती सोचते हैं कि यदि पुन: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई तो चोरों का जेल जाना तय है। इसलिए मोदी को हटाने के लिए एक ही विचारधारा के लोग जनता को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन जनता जागरूक हो चुकी है। अब वह झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों के झांसे में नहीं वाली है। इस मौके पर जिला मंत्री सुरुचि अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष मधु तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष आस्था द्विवेदी व मीडिया प्रभारी मयंक मौर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।