{"_id":"5ff4b50a01392f50f8051a7d","slug":"loan-taken-twice-from-bank-by-keeping-fake-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नकली जेवर रख बैंक से दो बार उठाया लोन, 14 दिन में तीसरी बार लोन लेने पहुंचे तो खुला फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नकली जेवर रख बैंक से दो बार उठाया लोन, 14 दिन में तीसरी बार लोन लेने पहुंचे तो खुला फर्जीवाड़ा
Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में गोल्ड लोन योजना के तहत 14 दिन में तीसरी बार सोमवार को नकली जेवर रखकर आईसीआईसीआई बैंक की बिरहाना रोड शाखा से लोन लेने आए दो जालसाज फंस गए। बैंक को करीब आठ लाख का चूना लगा चुके शातिरों को पकड़कर कर्मियों ने कलक्टरगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
शाखा प्रबंधक अनुराग तिवारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि नई बस्ती सुजातगंज रेलबाजार निवासी मोहम्मद सिराजुद्दीन व शाहीनबाग दक्षिण दिल्ली निवासी रहीसुद्दीन लोन कराने आए थे।
दो दिनों (22 और 28 दिसंबर) में 236.33 ग्राम जेवर गिरवी रखने पर आठ लाख 14 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे। सोमवार को दोनों फिर से लोन कराने पहुंच गए। बैंक कर्मियों ने 240 ग्राम जेवर के साथ पकड़ लिया। वैल्यूअर मनीष सिंह से जांच कराने पर पता चला कि जेवर नकली हैं। पहले दिए गए जेवर भी जांच में नकली निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।