फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lizard fell in milk, three sick after drinking

दूध में गिरी छिपकली, पीने से तीन बीमार

Mon, 07 Jun 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lizard fell in milk, three sick after drinking
छिपकली गिरा दूध पीने से तीन की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

प्रधानपुर गांव का मामला, परिवारीजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शनिवार रात छिपकली गिरा दूध पीने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन तीनों को सीएचसी ले गए। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार हुआ। भगौना खाली करते समय मृत छिपकली निकली. तब परिजनों को दूध विषाक्त होने की जानकारी हुई।
प्रधानपुर गांव निवासी राजकुमार के घर की रसोई में महिलाओं ने दूध गर्म करने के बाद खुला रख दिया। इसी बीच छिपकली दूध में गिर गई। किसी को छिपकली दूध में गिरने की जानकारी नहीं हुई। खाना खाने के बाद सोने जाने से पहले राजकुमार (40), बेटे विवेक (17) व उसके भाई समोद (30) ने दूध पिया। कुछ देर बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर परिजन घबरा गए। तीनों लोगों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ शिरोमणि ने इलाज शुरू किया। इधर रविवार सुबह भगौना खाली करने के लिए दूध दूसरे बर्तन में किया गया तो मृत छिपकली निकली। दूध में मृत छिपकली निकलने की बात परिजनों ने डॉक्टर को बताई। उपचार के बाद दोपहर में सभी की हालत में सुधार हो गया। इसपर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ढक कर रखें खाद्य पदार्थ
झींझक। छिपकली गिरा दूध पीने से एक परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ने का मामला सामने आने पर सीएचसी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि रसोई में या फिर मेज आदि पर खाद्य पदार्थ हमेशा ढक कर रखें। उन्होंने बताया कि गर्मी में छिपकली अधिक दिखती हैं। कई बार यह खाने में गिर जाती हैं। गर्म दूध ढकने के लिए जाली वाली प्लेट या फिर आटा छानने में प्रयुक्त होने वाली छलनी का प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खितारी गांव निवासी राखी (24) ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहीं दूसरी घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी शिवानी (17) की तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने बताया कि उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हो गया। दोनों को घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed