फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: seven Another death from Corona, 166 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से सात और मौतें, 166 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 14607

Sun, 30 Aug 2020 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: seven Another death from Corona, 166 new infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से रविवार को सात और रोगियों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में उन रोगियों की संख्या अधिक है जो पहले से डायबिटीज या किसी दूसरे मर्ज की गिरफ्त में थे। कोरोना से श्वांस तंत्र फेल हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 432 हो गया। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 14607 हो गई। अस्पताल में इलाज कराकर 4482 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 3102 हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रविवार शाम तक 166 नए कोरोना संक्रमित और मिले हैं। कोरोना संक्रमित जूही लाल कालोनी के 66 साल के वृद्ध, आनंद विहार की 55 साल की महिला, बर्रा के 68 साल के वृद्ध, ओमपुरवा की 60 साल की वृद्धा, जूही लाल कालोनी के 47 साल के व्यक्ति, आवास विकास की 55 साल की महिला और बर्रा के 74 साल के वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दो रोगियों की मौत हैलट, दो की कांशीराम अस्पताल, एक रोगी की लाइफट्रान, एक रोगी की डिवाइन चिकित्सालय और एक रोगी की मौत उर्सला में हुई। निमोनिया होने की वजह से रोगियों का श्वांस तंत्र फेल हो गया।

डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन की वजह से संक्रमण तेजी बढ़ा है। शहर में कुल 166 नए संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित बाबूपुरवा, केशवपुरम, रविदासपुरम, बर्रा विश्व बैंक, तात्याटोपे नगर, अंबेडकर नगर, दबौली, यशोदानगर, बारासिरोही, शास्त्रीनगर, आनंद विहार, इंद्रानगर, रतनपुर कालोनी, सत्यम विहार, आईआईटी, वकील नगर, स्वरूपनगर, केशवनगर, गंगागंज, तुलसी नगर, शारदा नगर, बसंत विहार, नौबस्ता, किदवईनगर, गुजैनी, रावतपुर, नवाबगंज, एनआरआई सिटी, गोविंदनगर, विद्युत कालोनी, नवाबगंज, चुन्नीलाल का हाता, राजापुरम, जवाहरनगर, सुभानपुर, घाटमपुर, मसवानपुर, ओमपुरवा, विनायकपुर, दहेली सुजानपुर, आदर्शनगर, पशुपतिनगर, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed