{"_id":"5c5313a4bdec224bf101f850","slug":"liquor-mafia-kuldeep-yadav-s-assets-seized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बांटी थी मौत की शराब' माफिया कुलदीप यादव की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बांटी थी मौत की शराब' माफिया कुलदीप यादव की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त, मचा हड़कंप
Thu, 31 Jan 2019 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
बैंड-बाजे के साथ कार्रवाई की जानकारी देते थाना प्रभारी राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में जेल में बंद 50 हजार के इनामी शराब माफिया कुलदीप यादव की पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप है। कुलदीप यादव ने मिलावटी शराब का धंधा कर कम समय में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी।
उसके यहां तैयार जहरीली शराब से 20 मई 2018 को कानपुर नगर के चकेरी, नौबस्ता और कानपुर देहात के सचेंडी थाना क्षेत्रों में आठ लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने शराब माफिया पर शिकंजा कसना शुरू किया था।
जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव ईजलपुर निवासी कुलदीप यादव की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने गुरुवार को जब्त कर लिया। फिलहाल वह जेल में है। वर्ष 2015 से 2018 तक उसने कानपुर, औरैया, इटावा में मिलावटी शराब के धंधे के जरिए कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी।

150 लोग जहरीली शराब पीकर बीमार हुए थे, आठ लोगों की मौत हो गई थी
छानबीन के बाद पुलिस ने कानपुर में पार्वती नगर में हॉस्टल, सौरिख कस्बे में शीला देवी सत्यवीर सिंह इंटर कॉलेज, ईंट-भट्ठा, खेत, वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की। इनकी कीमत पांच करोड़ से अधिक है।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सचेंडी, नौबस्ता, चकेरी में करीब 150 लोग जहरीली शराब पीकर बीमार हुए थे। आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। उस पर करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक दिसंबर 2018 को सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उसकी संपत्तियों को जब्त करना शुरू किया गया है। संपत्तियों को नीलाम कर पैसा सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा।