{"_id":"573a1e9b4f1c1b5b26ac71f2","slug":"lions-reached-the-city-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पहुंचे गुजरात के लायंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पहुंचे गुजरात के लायंस
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
गुजरात लायंस के कोच हीथ स्ट्रीक का लैंडमार्क होटल में हुआ स्वागत।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर में पहली बार आईपीएल का धूम धड़ाका करने के लिए गुजरात लायंस की टीम सोमवार को होटल लैंड मार्क पहुंच गई। टीम के रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार सहित आधे से अधिक सदस्य अभी आए हैं। टीम के कप्तान सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो मंगलवार को शहर आ जाएंगे। खिलाड़ियों के होटल पहुंचने पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी भी पहुंचेंगे।
दोपहर करीब 3 बजे टीम के खिलाड़ी होटल पहुंचे थे। इसमें जेम्स फाॅकनर, सरबजीत लड्डा, अक्षदीप नाथ, अमित मिश्रा, दिनेश कार्तिक, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेदी, ईशान किशन, प्रदीप सांगवान, डेल स्टेन, शादाब जकाती, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, प्रवीण तांबे, हीथ स्ट्रीक थे। सबसे पहले टीम के कोच ब्रॉड हॉज फैमिली के साथ होटल लॉबी में आए थे। 19 मई को गुजरात लायंस और केकेआर के बीच पहला मैच होगा।
अमौसी से कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे खिलाड़ी
कानपुर (ब्यूरो)। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को गुजरात लायंस की टीम लैंडमार्क होटल पहुंच गई। दोपहर 1:35 बजे टीम अमौसी हवाई अड्डे पर उतरी, सीओ रमेश चंद्र दुबे टीम को जाजमऊ के रास्ते कानपुर ले आए।
विज्ञापन
हर फ्लोर पर पुलिसकर्मी
कानपुर (ब्यूरो)। आईपीएल की सुरक्षा प्रभारी एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा ने बताया टीम आने से पहले होटल लैंडमार्क की एंटी सबोटाज, बम स्क्वाएड और डॉग स्क्वाएड ने चेकिंग की। हर फ्लोर पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। होटल के स्टाफ की एलआईयू और थाना स्तर से जांच कराई जा चुकी है।
शिवपाल के कार्यक्रम से हुई बेचैनी
कानपुर (ब्यूरो)। दोपहर तीन बजे टीम ने शहर में प्रवेश किया। इसी समय कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम जाजमऊ में लगा था। दो वीआईपी मूवमेंट एक समय होने पर पुलिस की बेचैनी बढ़ गई।
यूपीसीए उठाएगा 40 लाख रुपये का नुकसान
कानपुर (ब्यूरो)। पहली बार ग्रीनपार्क में होने वाले दोनों आईपीएल मैचों में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को 40 लाख का नुकसान उठाना पड़ेगा। जबकि पूर्व के वनडे मैच में यूपीसीए को डेढ़ से दो करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। गुजरात लायंस टीम का होमग्राउंड होने के कारण खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, सिक्योरिटी के अलावा टिकट बिक्री की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की है। यूपीसीए को सिर्फ ग्राउंड तैयार करके देना है। इसके लिए एक मैच के तीस लाख रुपये के हिसाब से फ्रेंचाइजी ने साठ लाख रुपये दिए हैं। बीसीसीआई भी दोनों मैचों के विज्ञापनों के शेयर के हिसाब से 60 लाख रुपये देगा। अब यूपीसीए के खर्च की बात करें तो स्टेडियम की फ्लड लाइट ठीक कराने में 80 लाख रुपये लगे। ग्राउंड बुकिंग में एक मैच की फीस 25 लाख के हिसाब से 50 लाख रुपये खेल विभाग को दिए। इसके अलावा पदाधिकारियों को मैच दिखाने के लिए 30 लाख रुपये के टिकट खरीदे। इस प्रकार कुल 1.60 करोड़ रुपये यूपीसीए खर्च कर रहा है, जबकि उसे मिले 1.20 करोड़ हैं। यूपीसीए डायरेक्टर का कहना है कि पास न मिलने से ऐसा हो रहा है। यह पहला मौका होगा जब नुकसान होगा। यूपीसीए अपने एसोसिएशन से संबद्ध जिला क्रिकेट एसोसिएशन के दो पदाधिकारियों, अपने डायरेक्टर व बड़े खिलाड़ियों को टिकट देगा।