फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lioness jessica gave birth to four cubs in etawah safari

इटावा सफारी में बढ़ा शेरों का कुनबा, शेरनी जेसिका ने दिया चार शवकों को जन्म, अब गुजरात से आएंगे शेर

Wed, 26 Jun 2019 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
lioness jessica gave birth to four cubs in etawah safari
इटावा सफारी में शेरनी जेसिका - फोटो : अमर उजाला

इटावा सफारी में शेरों के कुनबे में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार की रात शेरनी जेसिका ने चार शवकों को जन्म दिया। शेरनी और चारों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सफारी के डारेक्टर वीके सिंह ने बताया कि शेरनी जेसिका को मंगलवार शाम से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


गर्भवती होने के बाद से ही उसकी विशेष निगरानी रखी जा रही थी। प्रसव का समय नजदीक आने के साथ और ध्यान रखा जाने लगा था। रात करीब दो बजे जसिका ने पहले शवक को जन्म दिया। इसके बाद सुबह पांच बजे तक तीन और शवकों को जन्म दिया।

विज्ञापन

डायरेक्टर ने बताया कि करीब दस दिन बाद शावकों की आंखें खुलेंगी। जेसिका और उसके शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शावक दूध भी पी रहे हैं। सफारी में अभी तक जेसिका के अलावा चार बड़े शेर और तीन शावक थे। जसिका के चार बच्चों को मिलाकर शेरों का कुनबे की संख्या 12 हो गई है। 

गुजरात से सफारी में आठ शेर और आने हैं। इन शेरों की सुपुर्दगी का प्रमाणपत्र गुजरात सरकार पहले ही सफारी के डायरेक्टर को सौंप चुकी है। गर्मी के कारण फिलहाल शेरों की गुजरात में ही देखभाल की जा रही है। उनकी देखभाल के लिए सफारी के कर्मचारियों को लगाया गया है। डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि गुजरात से शेरों को 15 जुलाई के बाद लाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आगे का कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed