फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Likelihood of uncontested elections this time at the 114-year-old IMA.

Kanpur News: 114 साल पुरानी आईएमए में इस बार निर्विरोध चुनाव के आसार

Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Likelihood of uncontested elections this time at the 114-year-old IMA.
कानपुर। 114 साल पुरानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कानपुर शाखा में इस बार चुनाव निर्विरोध होने के आसार नजर आ रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के चार दिन बीतने के बाद अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर एक ही पैनल के डॉक्टरों ने नामांकन कराया है। वहीं कार्यकारिणी समिति के 48 पदों के लिए भी अब तक एक तिहाई से कम नामांकन हुए हैं। अंतिम तिथि छह सितंबर है।
विज्ञापन



देश में आईएमए की स्थानीय शाखाओं में कानपुर शाखा की शुरुआत वर्ष 1912 में हुई थी। इस बार वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू हुई है। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित सिंह गौर ने नामांकन कराया है। उनके पैनल से सचिव पद के लिए डॉ. दीपक श्रीवास्तव, चार उपाध्यक्ष पदों के लिए डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. सुभी वरयानी और डॉ. गणेश शंकर ने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन



वित्त सचिव पद के लिए डॉ. क्षमा शुक्ला, संपत्ति सचिव के लिए डॉ. सौरभ लूथरा, वैज्ञानिक सचिव के लिए डॉ. रेनू सिंह गहलोत, पुस्तकालय सचिव के लिए डॉ. मिलन सचान, सांस्कृतिक सचिव के लिए डॉ. गौरव मिश्रा और क्रीड़ा सचिव पद के लिए मानव लूथरा ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी समिति के 48 सदस्य पदों के लिए पहले दिन आठ डॉक्टरों ने नामांकन कराया। इनमें डॉ. देवज्योति देबरॉय, डॉ. कुश पाठक, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. अंबर वरयानी, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. हेमलता शुक्ला, डॉ. शिवांशु मिश्रा और डॉ. अवधेश शर्मा शामिल हैं। इसके बाद रोजाना इक्का-दुक्का नामांकन ही हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना भदौरिया और सचिव डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि आईएमए कानपुर में 2412 सदस्य हैं। नामांकन पत्रों की जांच सात सितंबर को होगी। मतदान 27 सितंबर को आईएमए भवन में ईवीएम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed