फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   life imprisionment,murderer

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास

Wed, 10 Feb 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
life imprisionment,murderer
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दया का पुरवा गांव में चार साल पहले पत्नी व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भतीजे ने मृतका के पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को घटना का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

दया का पुरवा निवासी अरिवंद उर्फ तूफानी का हरचंद निवादा गांव के चंद्रभान के यहां आना जाना था। 26 अगस्त 2017 को वह उसके घर गया था। वहां चंद्रभान ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उनके शव के कई टुकड़े कर दिए। साथ ही चंद्रभान ने अपनी पत्नी ननकी देवी को भी कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया था। इस दोहरे हत्याकांड की चर्चा पूरे जिले में हुई थी।
विज्ञापन

मामले में मृतक अरविंद के भतीजे अमित कुमार ने चंद्रभान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की थी। साथ ही विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राम मिलन सिंह की कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सिर्फ मृतक के भतीजे की गवाही के आधार पर आरोप सही मानना न्यायसंगत नहीं होगा। इसपर सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप पांडेय ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि गवाह विश्वसनीय होने के साथ उसके पक्ष में पर्याप्त साक्ष्य हैं। आरोपी से कुल्हाड़ी की बरामदगी महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने अभियोजन की बात को तर्कसंगत मानते हुए आरोपी चंद्रभान को आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed