फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lieutenant Colonel's son complained to DM

लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने डीएम से की शिकायत, एक अधिकारी पर लगाया ये आरोप

Wed, 23 Jan 2019 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel's son complained to DM
डेमो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने आवास खाली कराने के लिए सेना के अधिकारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि शिक्षक और रसोइया आदि को भी घर में नहीं जाने दिया जा रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की। डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एसपी को मामला देखने को कहा गया है।      
विज्ञापन

 
लेफ्टिनेंट कर्नल मुकुल चौहान करीब सात माह पहले फतेहगढ़ रेजिमेंट से जम्मू तबादला हो गया। उनका बेटा पृथ्वी बल्लभ चौहान फतेहगढ़ स्थित कैंट क्षेत्र में गोल्फ कोर्स के पास स्थित सेना के आवास में अकेला रहता है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है।
विज्ञापन

पृथ्वी ने डीएम को पत्र देकर मामले की एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है

उसने बताया कि मंगलवार को 11 बजे सिखलाइट के 10 से 12 जवान हथियार से लैस होकर उसके घर आए और गालीगलौज की। घर नहीं खाली करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर रायफल तान दी। 

पृथ्वी ने बताया कि उन लोगों ने कहा कि कमांडिंग ऑफीसर एसके सेंगर ने उससे मकान खाली करवाने को कहा है। उसके घर में खाना बनाने वाले रसोइया प्रवीन को गलत आरोप लगाकर बुधवार को ही पुलिस से पकड़वा दिया गया है। साथ ही उसे पढ़ाने आने वाले शिक्षक और दूधवाले को भी घर में नहीं घुसने दिया। पृथ्वी ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ जवानों ने उसके घर की बिजली काट दी। पृथ्वी ने डीएम को पत्र देकर मामले की एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। 


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि सूचना मिली है। एसपी को मामला देखने के लिए कहा गया है। उन्होंने छात्र को एसपी से मिलने को कहा है। एसपी के न मिलने पर छात्र वापस कैंट स्थित अपने आवास पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed