फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Let us see where live shows are going to Adnan Sami

आखिर कहां आ रहे हैं पाकिस्तान मूल के गायक अदनाम सामी, जानने के लिए पढ़ें

Tue, 18 Oct 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
Let us see where live shows are going to Adnan Sami
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा का विषय बनेगा यह कार्यक्रम
अपने एक ट्विट से पाकिस्तान और हिन्दुस्तान में खलबली मचाने वाले पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अपना लाइव शो करने अा रहे हैं। यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नलॉजी (आईआईटी) के अंतराग्नि समारोह में अदनान शामिल होंगे। 
विज्ञापन

पीओके में भारतीय सेना की तरफ से हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सामी ने पीएमओ इंडिया और भारतीय सेना को बधाई दी थी। सामी ने अपने ट्वीट में लिखा था, “आतंकवादियों के खिलाफ शानदार, सफल और सूझबूझ भरे आक्रमण के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और हमारी वीर सशस्त्र सेना को बहुत बड़ी बधाई और सलाम.” पाकिस्तान के कई बड़े अख़बारों में इस ट्वीट को लेकर खूब चर्चा रही। अदनान सामी के इस ट्वीट को ट्विटर पर काफी प्रतिक्रिया मिली। जहां पाकिस्तान के लोग सामी की आलोचना करने में लगे हुए थे वहीं भारतियों से उन्होंने समर्थन बटोरा था।  अदनान  का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तान एयरफोर्स में थे। पाकिस्तान की तरफ से कई देशों के लिए राजनयिक के रूप में भी नियुक्त हुए थे। अदनान सामी तब भी चर्चा में रहे थे जब उन्होंने अपना 160 किलो वजन घटाने में कामयाबी हासिल की थी।  उन्हें हाल ही में भारत की नागरिकता मिली है। कानपुर आईआईटी में वह 23 अक्टूबर की शाम अंतराग्नि कार्यक्रम में आने वाले हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ भारत का माहौल गर्म है ऐसे में अदनान सामी का यह कार्यक्रम भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा का विषय बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed