फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leopard in Kanpur: Leopard seen again in IIT

Leopard in Kanpur: आईआईटी में फिर दिखा तेंदुआ, रात को पौने तीन घंटे घूमा, परिसर में कई जगह पर लगाए गए जाल

Mon, 28 Nov 2022 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 11:09 AM IST
सार

आईआईटी परिसर में लगे कैमरों में सबसे पहले तेंदुआ रात करीब एक बजे देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वह जंगल के एक से दूसरे पैच में जाते समय कई बार देखा गया। वह ऑडिटोरियम से लेकर रिहायशी क्षेत्रों के अलावा एयरस्ट्रिप पर भी गया।

विज्ञापन
Leopard in Kanpur: Leopard seen again in IIT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया, लेकिन शहर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। गुरुवार के बाद शनिवार रात को भी आईआईटी में तेंदुआ देखा गया। इस दौरान यह परिसर में ही अलग-अलग जगहों पर करीब पौने तीन घंटे तक टहलता रहा। वन विभाग की टीम ने अब उसे रात में पकड़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके लिए कई जगहों पर जाल भी लगाए गए हैं। आईआईटी परिसर में लगे कैमरों में सबसे पहले तेंदुआ रात करीब एक बजे देखा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वह जंगल के एक से दूसरे पैच में जाते समय कई बार देखा गया। वह ऑडिटोरियम से लेकर रिहायशी क्षेत्रों के अलावा एयरस्ट्रिप पर भी गया। आखिरी बार 3:40 बजे उसे परिसर में बने आम के बाग में जाते देखा गया, इसके पीछे घना जंगल है।

विज्ञापन

शिकार के बाद टहलने आता है तेंदुआ
वन विभाग का मानना है कि तेंदुआ जंगल में शिकार करने के बाद रात के समय परिसर में टहलने आ रहा है। ज्यादातर ऐसा हुआ है कि जिस रास्ते से तेंदुआ एक बार निकला, उसी रास्ते से गया भी। ऐसे में अब उसके टहलने वाले क्षेत्र में जाल लगाए गए हैं। साथ ही तीन और नेट लेकर टीमें भी रात में गश्त करेंगी, ताकि उसे पकड़ा जा सके। उधर, रविवार को दिन में वन विभाग ने कर्मियों ने जंगल के अंदरूनी इलाकों में गश्त की तो पता चला कि वह पूरे परिसर में रात में घूम रहा है। उधर, तेंदुए के इतनी देर तक परिसर में टहलने की खबर से यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

एनएसआई के गन्ने के खेत में लगाए दो पिंजरे
वन विभाग ने एनएसआई कैंपस से सटे गन्ने के खेत में दो पिंजरे लगाए हैं। इसके अलावा आईआईटी में लगे कैमरे की स्थिति को बदला गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को आकर्षित करने के लिए एक अन्य तेंदुए के यूरिन को भी पिंजरों के आसपास डाला गया है। हालांकि इसके बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।

प्रोफेसर घरों में कैद, कर्मचारियों ने छोड़ा आवास
ऑडिटोरियम और आईडब्लूडी के पास की सड़क पर तेंदुए की चहलकदमी का फुटेज आते ही प्रोफेसर परिवार समेत घरों में कैद हो गए हैं। कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उनके परिवार आवास छोड़कर चले गए हैं। हालांकि संस्थान के सिक्योरिटी अफसर प्रो. जे रामकुमार ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि तेंदुआ दिखा है, सबको सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कर्मचारियों के बाहर जाने की बात गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed