{"_id":"6765ab4a0ed72ae4110d858a","slug":"leopard-found-dead-in-abri-village-team-engaged-in-investigation-etawa-news-c-216-1-etw1002-119387-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अबरी गांव में मरा मिला तेंदुआ, जांच में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अबरी गांव में मरा मिला तेंदुआ, जांच में जुटी टीम
विज्ञापन
उदी। चंबल सेंचुरी क्षेत्र बढ़पुरा के गांव अबारी के जंगल में एक तेंदुआ मृत मिला। तेंदुए को सेंचुरी विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बढ़पुरा के गांव अबारी के लोगों ने शुक्रवार को सुबह जंगल में एक मृत तेंदुआ देखा। गांव के लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना सेंचुरी के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे सेंचुरी के वन दरोगा ओपी सिंह व लक्ष्मी नारायण आदि कर्मचारियों ने झाड़ियों के बीच मृत पड़े तेंदुए को बरामद किया।
कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इस पर डीएफओ सेंचुरी चांदनी सिंह, वार्डन केसी शेखर व रेंजर केके त्यागी आदि वरिष्ठ सेंचुरी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। डीएफओ ने रेंजर को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। टीम ने बताया कि मृत तेंदुआ मेल और वयस्क है। शव का पोस्टमार्टम तीन वेटनरी डॉक्टरों के पैनल कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मृत्यु के कारण की जानकारी हो सकेगी। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत दो दिन पूर्व हुई होगी।
इटावा। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक एक तेंदुए को पकड़े नजर आ रहे हैं। इसमें लिखकर आ रहा है कि शेरों का शहर है इटावा लायन सफारी के पीछे...पॉवर ऑफ देसी लिखा हुआ है। इस पर बैकग्राउंड में गाना बज रहा है जज्बे हैं अलग ही भौकाल है इनका। यह वीडियो विज्जू भाई यूपी 75 की आईडी से नौ दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस आईडी पर दो हजार 244 फॉलोअर हैं। रेंजर केके त्यागी ने बताया कि वीडियो के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि किसी ने मारा है तो जांच कराकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चंबा उपायुक्त को ग्राम पंचायत ब्रेही के विभाजन को लेकर आ रही समस्या बारे उपायुक्त को अवगत करवात
विज्ञापन