{"_id":"58046f914f1c1b592c70293d","slug":"leopard-attack-on-camp-of-predators-child-injuries-panic-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के डेरे पर तेंदुए का हमला, बच्चा घायल, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों के डेरे पर तेंदुए का हमला, बच्चा घायल, इलाके में दहशत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
गांव में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है
इटावा चकरनगर थाना सहसों के ग्राम रामकिला किनारे डेरा डाल कर रह रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हमले में आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंच जाने से उसकी जान बच गई। इस हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
शनिवार को कुछ शिकारी डेरा डाल कर रामकिला गांव में ही रुक गए थे। उनके डेरे पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें 8 वर्षीय टेनी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर वन दरोगा सूर्यकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। वन दरोगा का कहना है कि बच्चे पर जंगली जानवर ने हमला तो किया है लेकिन तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। उधर गांव वालों का कहना है कि तेंदुए अक्सर जंगलों से निकलकर गांव की तरफ आ जाते हैं कुछ दिनों पहले ही एक तेंदुआ देखा गया था।