{"_id":"6a188253ac33d183c10d2e58","slug":"lekhpals-were-beaten-up-at-various-places-for-finding-illegal-occupation-and-getting-the-leased-land-vacated-kanpur-news-c-213-1-sknp1042-150555-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध कब्जा मिलने और पट्टे की जमीन खाली कराने पर जगह-जगह पिटे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध कब्जा मिलने और पट्टे की जमीन खाली कराने पर जगह-जगह पिटे लेखपाल
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई दो घटनाओं में लेखपालों की पिटाई हो गई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरहना में और बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खनिगवां कला में हुई घटनाओं में सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए गए। दोनों घटनाओं को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। हालांकि दोनों ही जगहों पर हुई घटनाओं में लेखपालों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
केस-1
अवैध कब्जे की पुष्टि पर पिता-पुत्र ने लेखपाल के अभिलेख फाड़ राजस्व टीम को दौड़ाया
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खनिगवां कला की लेखपाल श्याम सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर वह बुधवार को राजस्व निरीक्षक आदेश द्विवेदी और लेखपाल धनेंद्र सिंह के साथ जांच करने मौके पर गए थे। पैमाइश के दौरान स्पष्ट हुआ कि ऊसर भूमि पर गांव के जितेंद्र और छुन्नू और उनके पुत्र श्याम सिंह निर्माण कर रहे हैं। अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर आरोपियों ने राजस्व टीम के अभिलेख फाड़ दिए और गुनिया तोड़ दी। साथ ही राजस्व टीम को गाली-गलौज कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
केस-2
अवैध कब्जा हटवाने से नाराज किसान ने लेखपाल को पीटा, अभिलेख भी फाड़े
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी के लेखपाल आकाश गिरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बुधवार को वह अपने कार्यक्षेत्र स्थित साखिन जन सेवा केंद्र पर किसानों की रजिस्ट्री कराने का काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान राजवीर पांडेय वहां आ गया। राजवीर ने लेखपाल पर जानलेवा हमला कर पिटाई कर दी। लेखपाल का दावा है कि एसडीएम सदर के आदेश पर बीते 20 मई को राजवीर से पट्टे की जमीन खाली कराई गई थी। पट्टा धारक को जमीन पर कब्जा दिला दिया गया था। इसी से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। दावा है कि आरोपी ने सरकारी नक्शा और खसरा पंजिका छीनकर फाड़ दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।