फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lekhpal accused of physical abuse of teenager

यूपी: लेखपाल पर किशोरी के शारीरिक शोषण का आरोप, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

Sun, 10 Oct 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Oct 2021 11:59 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर किशोरी का कई माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसओ ककवन केके कश्यप ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में लेखपाल के कई अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पूरे मामले की जानकारी है।

विज्ञापन
Lekhpal accused of physical abuse of teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिल्हौर के ककवन थानाक्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने एक लेखपाल पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया है। मामला राजस्व कर्मचारी का होने पर एसओ ककवन ने एसडीएम और सीओ बिल्हौर को जानकारी दी है।
विज्ञापन


वहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी और उसके चाचा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तहसील में तैनात उसके गांव के एक लेखपाल का उनके घर आनाजाना है।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान शादी का झांसा देकर किशोरी का कई माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। एसओ ककवन केके कश्यप ने बताया कि किशोरी ने पूछताछ में लेखपाल के कई अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पूरे मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बाद उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। गर्भपात न कराने पर नतीजा भुगतने की धमकी दी जा रही है। एसओ ने बताया कि बिल्हौर क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी को मामले की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed