{"_id":"583e5e794f1c1b2d1ede66bf","slug":"legal-seal-on-marriage-of-widows","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवाओं के विवाह पर कानूनी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवाओं के विवाह पर कानूनी मुहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवाओं के विवाह पर मंगलवार को कानूनी मुहर लग गई। रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर छह जोड़ों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। ‘अमर उजाला’ की अनूठी पहल पर चार अक्टूबर को सात जोड़ों की शादी होटल लैंडमार्क में हुई थी। इन सभी जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे।
प्रतिभा और दीपक, प्रियंका गुप्ता और संदीप शिवहरे, दीपमाला और अशोक कुमार, प्रीति श्रीवास्तव और धीरज श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव और ज्योति श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार कुशवाहा और रीता कुशवाहा ने शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। आवेदन की प्रक्रिया अधिवक्ता वसीम अख्तर ने पूरी कराई थी। मंगलवार को यह सभी छह जोड़े सब रजिस्ट्रार जोन एक कमलेश पाठक के दफ्तर पहुंचे।
लिपिक सुनीता दत्त ने बारी-बारी से एक-एक जोड़े की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। पति-पत्नी के थंब इंप्रेशन लिए गए। सभी तरह की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब रजिस्ट्रार ने अधिवक्ता वसीम अख्तर, अधिवक्ता अतुल कुमार मिश्र और सखी केंद्र की सुभाषनी की उपस्थिति में सभी जोड़ों को शादी के रजिस्ट्रेशन के प्रमाणपत्र बांटे।
विज्ञापन
ये हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के फायदे
पासपोर्ट और वीजा बनवाने में पति और पत्नी का संबंध साबित करने के लिए। संपत्ति से संबंधित किसी भी विवाद में खुद को पति या पत्नी साबित करने के लिए। पेंशन और उत्तराधिकार के विवाद में। पति के निधन के बाद किसी भी तरह के क्लेम में। शादी को कानूनी मान्यता देने में।