फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lecturer examination will be held today at six centers in the district

Kanpur News: जनपद के छह केंद्रों पर आज होगी प्रवक्ता परीक्षा

Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lecturer examination will be held today at six centers in the district
कानपुर देहात। प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 रविवार को जिले के छह केंद्रों पर होगी। केंद्रों पर अभ्यार्थियों की कड़ी निगरानी में तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवक्ता परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर, श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां तथा आरपीएस इंटर कॉलेज रूरा शामिल हैं। इन केंद्रों पर 2,494 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर दो स्तरीय फ्रिस्किंग (तलाशी) की व्यवस्था रहेगी तथा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed