फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Leaving wedding rituals, bride and groom arrived to take the exam

यूपी: शादी की रस्में छोड़ वर-वधू पहुंचे परीक्षा देने, बाद में पूरी हुई विदाई आदि की रस्में

Tue, 10 May 2022 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 May 2022 10:56 PM IST
सार

यूपी के जालौन में शादी की रस्में छोड़कर दूल्हा-दुल्हन महाविद्यालय परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। परीक्षा देने के बाद विदाई आदि की रस्में पूरी की गईं। 

विज्ञापन
Leaving wedding rituals, bride and groom arrived to take the exam
महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में विवाह के बाद दुल्हन की विदाई को रोक कर मंगलवार को स्नातक का छात्र सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए केंद्र पहुंचा। वहीं, शाम की पाली में एक विवाहिता भी विदाई के बाद परीक्षा के लिए पहुंची। परीक्षा देने के बाद विदाई आदि की रस्में पूरी की गई।

विज्ञापन


माधौगढ़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम धामनी गांव का छात्र गौरव कुमार श्रीमतीअमृत कुंवर महाविद्यालय अटराकलां में स्नातक में द्वितीय वर्ष में है। वर्तमान में स्नातक की परीक्षा चल रही है। नौ मई को युवक का विवाह था। 10 मई मंगलवार को विदाई होनी थी।
विज्ञापन


साथ ही मंगलवार को सुबह की सात से 10 की पाली में उसका पेपर था। विदाई में देर होने और परीक्षा का समय होने पर युवक दूल्हे वाले ही कपड़े पहने परीक्षा देने के लिए पहुंच गया। फूलों से सजी कार से नगर स्थित परीक्षा केंद्र कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय पहुंचे छात्र को देखकर सभी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छानी गांव निवासी अंजली पाल की शादी सोमवार को थी। मंगलवार को विदा में विलंब होने पर वह परीक्षा देने पहुंची। उसका बीए तृतीय वर्ष का मनोविज्ञान का पेपर छूट रहा था। एक ही दिन में दोनों पालियों में दूल्हा व दुल्हन के परीक्षा देने की चर्चा नगर में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed