फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leather trader alleges being implicated in fake accident case

Kanpur News: लेदर कारोबारी ने दुर्घटना के फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Leather trader alleges being implicated in fake accident case
कानपुर। चकेरी के श्यामनगर में कार की टक्कर से वृद्धा के घायल होने के मामले में लेदर कारोबारी ने जबरन फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन



न्यू पीएसी गंगानगर श्यामनगर निवासी लेदर कारोबारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को वह कार में डीजल डलवाने के बाद कार खड़ी कर फल खरीद रहे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर वृद्धा के एक्टीडेंट होने की बात पता चली। वह मौके पर पहुंचे जहां पता चला कि वृद्धा एक कार टक्कर मारकर निकल गई है। 14 जुलाई को वह कार से अयोध्या गए। 17 जुलाई को श्यामनगर चौकी से फोन आया।
विज्ञापन


बताया गया कि उनकी कार से 13 जुलाई को श्यामनगर निवासी वृद्धा मंजू तिवारी का एक्सीडेंट हुआ है। वहां से लाैटने पर वह 18 जुलाई को श्यामनगर चौकी पहुंचे और घटना से इंकार किया। वह पुलिस और वृद्धा के परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर दुकानदारों ने उनकी गाड़ी से घटना से इंकार कर दिया। इसके बाद भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस पर उन्होंने पुलिस चाैकी जाकर सीसीटीवी फुटेज दिखाए जिसमें उनकी कार से घटना होना नहीं मिला। आरोप है कि मामले में पुलिस उन्हें फंसाकर समझौता करने का दबाव बना रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed