फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leather products fair start in Motijheel from tomorrow

मोतीझील में कल से चमड़ा उत्पादों का मेला, 21 से 24 अक्तूबर तक कानपुर का चमड़ा उत्पाद खरीदने का मौका

Sat, 19 Oct 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Leather products fair start in Motijheel from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर के मोतीझील में 21 से 24 अक्तूबर तक चमड़ा उत्पादों का मेला लगेगा। कानपुर के लोगों के लिए अपने ही शहर में बने चमड़ा उत्पादों को खरीदने का मौका मिलेगा। मेला में चमड़े के जूते, बेल्ट, कोट, जैकेट, ग्लब्स आदि उत्पाद उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन


शहर के चमड़ा उत्पादों का मेला दूसरी बार लग रहा है। वर्ष 2018 में यह मेला तीन दिन चला था। इसमें 15 हजार से ज्यादा शहरियों ने तमाम तरह के उत्पाद खरीदे थे। भले ही इस वर्ष टेनरियां बंद रही हों लेकिन अपनी पहचान साबित करने के लिए चमड़ा कारोबारी इस वर्ष भी चमड़ा उत्पादों का मेला लगाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल बताते हैं कि इस बार मेला में 100 से ज्यादा कंपनियां शामिल होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य घरेलू उद्यमियों को स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने का अवसर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई ब्रांडेड कंपनियां भी हैं। मेला में आधा दर्जन से अधिक अन्य देशों की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी आएंगे। वे कानपुर में बने चमड़ा उत्पादों को देखेंगे और अपनी पसंद की कंपनी से आगे का रिश्ता बढ़ाएंगे। चर्म निर्यात परिषद ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed