Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Leather businessman Irshad Alam arrested in bank fraud

बैंक फर्जीवाड़े में चमड़ा कारोबारी इरशाद आलम गिरफ्तार, बना चुका है एक सुपर फ्लॉप फिल्म

Thu, 30 Jul 2020 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Leather businessman Irshad Alam arrested in bank fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चार बैंकों को 56 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के चमड़ा कारोबारी इरशाद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ईडी ने सीबीआई की शिकायत पर वर्ष 2014 में कारोबारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। तब ये यह जांच चल रही है। ईडी शहर में कई बार कारोबारी के ठिकानों में छापामारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


इरशाद आलम ने वर्ष 2001-02 में विदेश व्यापार के नाम पर इलाहाबाद बैंक समेत तीन अन्य बैंकों से करीब 40 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसके बदले महज पांच करोड़ रुपये के एफडीआर (फिक्स डिपॉजिट रिजर्व) बतौर जमानत रखे थे। किस्तें अनियमित होने के बावजूद लोन की रकम बढ़ती गई। आखिरकार वर्ष 2006 में कारोबारी के लोन खाते एनपीए हो गए। 2011 में सीबीआई ने केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय के शिकंजे में फंसे इरशाद आलम का कच्चा चमड़ा और तैयार चमड़े (फिनिश्ड लेदर) का बड़ा काम है। कई देशों में इनका निर्यात होता है। सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपये का है। बावजूद इसके इन्होंने बैंकों से लिए 56 करोड़ रुपये वापस नहीं किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस लोन से बना डाली फिल्म
कारोबारी और बैंकों के सूत्र बताते हैं कि इरशाद आलम ने वर्ष 2001 में विदेश में निर्यात के नाम पर लोन लिया था। शुरू में कारोबार किया, लेकिन दो साल बाद फिल्मी दुनिया में निवेश करने का मन बनाया। वर्ष 2003-05 के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये इलाहाबाद बैंक से लिया और पूरा पैसा फिल्म में लगा डाला। वर्ष 2005 में ताजमहल फिल्म बनकर तैयार हुई। फिल्म का निर्देशन अकबर खान ने किया था। कबीर बेदी, अरबाज खान, पूजा बत्रा, मनीषा कोइराला, किम शर्मा, मिलिंद गुणाजी जैसे भारी भरकम सितारे फिल्म में थे। इस फिल्म को लोगों ने बुरी तरह नकार दिया। सुपर फ्लॉप फिल्म की वजह से कारोबारी को करोड़ों रुपये की चपत लगी।


विदेश में बनाई कंपनी, उसी में करते थे निर्यात
सूत्र बताते हैं कि इरशाद आलम ने एचएलएफ यूरोप नाम से विदेश में बनाई। इस कंपनी में कानपुर स्थित अपनी टेनरी से ही माल भेजते थे। यह सब कागजों में होता था। माल भेजा जाना तो दिखाया जाता था, लेकिन यह कारोबार मूर्त रूप में नहीं था। इसके लिए वे बैंकों से जारी लेटर ऑफ क्रेडिट को जरिया बनाते थे। विदेश व्यापार में लेटर ऑफ क्रेडिट दो बैंकों के बीच वह समझौता पत्र है जो आपस में इस बात की सहमति जताते हैं कि क्रेता या विक्रेता में किसी को नुकसान हुआ या वह भुगतान नहीं कर पाया तो बैंक खुद इसका भुगतान करेगा। इसी लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए विक्रम कोठारी भी विदेश में कई तरह के उत्पादों का व्यवसाय करना दिखाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed