{"_id":"6546953460722d16530e3959","slug":"lease-given-but-46-flood-victims-wandering-for-possession-kanpur-news-c-220-1-akb1002-4923-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पट्टे दिए लेकिन कब्जे के लिए भटक रहे 46 बाढ़ पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पट्टे दिए लेकिन कब्जे के लिए भटक रहे 46 बाढ़ पीड़ित
Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम आलोक सिंह व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लोगों की फरियादें सुनीं । यहां कुल 188 फरियादी पहुंचे। केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। यहां बाढ़ पीड़ितों ने पट्टे की भूमि पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए।
जिले की छह तहसीलों में कुल 672 शिकायतें दर्ज की गई। सबसे अधिक शिकायतें सिकंदरा तहसील के जिला स्तरीय संपूर्ण दिवस में रहीं। सबसे कम शिकायतें मैथा तहसील में रहीं। डेरापुर व मैथा तहसील में मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सिकंदरा के संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग की 88 शिकायतें रहीं। यहां रसधान गांव के मजरा चितवा खेड़ा गांव के प्रदीप कुमार, रामबाबू, हेमंत, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र, पुत्तीलाल आदि ने डीएम को बताया कि मुरलीपुर में जलापूर्ति के लिए चितवा खेड़ा गांव में पेयजल टंकी बनाने की जगह चिन्हित की गई है। रसधान गांव में पहले से ही पानी की टंकी बनी है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान, लेखपाल पर दबाव बनाकर रसधान गांव में ही दूसरी जगह टंकी बनाने के लिए भूमि चिन्हित करना चाह रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। यहां डीएम ने जमीन विवाद के मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करने पर जोर दिया। एसडीएम शिखा संखवार, सीओ प्रिया सिंह आदि रहे।
-- -- -
केस एक-
पट्टा मिला पर कब्जा नहीं
यमुना बीहड़ पट्टी के गौहानी बांगर के बाढ़ पीड़ित त्रिलोकीनाथ, रामसिंह, दीनदयाल, राजबहादुर, रामदास, गजेन्द्र, राकेश, पार्वती देवी, छुन्नी, हरीनारायण आदि ने डीएम को बताया कि 46 लोगों को आवास के लिए ऊंचाई की भूमि पर पट्टा मिला है। मगर अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है। इसकी वजह से घर नहीं बन सका है। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर घर जलमग्न होने से गृहस्थी बर्बाद होती है। इसे गंभीरता से लेकर डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- --
केस दो
कबाड़ी के यहां मिला गृहस्थी का सामान, पुलिस टरका रही
सिकंदरा कस्बा के राजेंद्र नगर निवासी रमाकांती ने एसपी को बताया कि 8 अक्तूबर की रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोर बाल्टी, एल्यूमीनियम के दरवाजे, हैंडपंप, कटीले तार और पाइप चुरा ले गए थे। कस्बा के एक कबाड़ी के यहां सामान मिला। पुलिस कबाड़ी को ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। घटना में क्या कार्रवाई हुई यह दरोगा रमेशचन्द्र नहीं बता रहे हैं। एसपी ने थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- --
केस तीन
ठेकेदार का भुगतान पूरा, भवन अधूरा
तहसील के अधिवक्ता विजय कुमार सैनी, आकाश वर्मा राजपूत, कृष्णचंद्र खरे, देवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने डीएम को बताया कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से ठेकेदार के जरिए अधिवक्ता भवन बनाया गया। काम अधूरा है लेकिन ठेकेदार का पूरा भुगतान हो गया। कई शिकायतें की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। डीएम ने जांच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया।
-- --
फोटो-18 अकबरपुर तहसील में शिकायत सुनतीं अपर आयुक्त
अपर आयुक्त ने पूछ़ा कहां है रनियां ईओ
कानपुर देहात। अपर आयुक्त पूनम निगम ने शनिवार को अकबरपुर तहसील में फरियादें सुनीं। यहां रनियां नगर पंचायत से जुड़ी शिकायत पर उन्होंने ईओ के बारे में पूछा तो कार्यालय के संविदा कर्मी ने बताया कि ईओ बीमार हैं। इस पर अपर आयुक्त ने कहा कि ईओ की गैर मौजूदगी में लिपिक को दिवस में आना चाहिए। संविदा कर्मी को भेजना ठीक नहीं है। यहां अपर आयुक्त ने पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता जांची। शिकायतकर्ताओं से फोन पर निस्तारण का फीड बैक लिया। कुल 123 शिकायतें रहीं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम अवनीश कुमार सिंह रहे।
डेरापुर संवाद के अनुसार एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता की मौजूदगी में कुल 100 शिकायतें दर्ज हुई। किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। लाड़पुर पैठ निवासी दिव्यांग रूपाराम ने आम रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की। एडीएम ने निर्देश दिए। चिरखिरी के मजरा गोसाईं पुरवा निवासी हरिश्चंद्र ने दोबारा भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। तहसीलदार व पुलिस की संयुक्त टीम को निर्देश दिए गए। एसडीएम शालिनी उत्तम,नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी रहे। शिवली संवाद के अनुसार मैथा तहसील में एसडीएम जितेंद्र कटियार व तहसीलदार पवन कुमार की मौजूदगी में 46 शिकायत रहीं। किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। रसूलाबाद संवाद के अनुसार एडीएम न्यायिक अमित राठौर की अध्यक्षता में 82 शिकायतें दर्ज हुई। 3 शिकायतें निस्तारित हुई।