फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Learn how Bollywood songs stolen by Rose of Kanpur ...

जानें, बॉलीवुड ने कैसे चुराए गुलाब बाई के गाने...

Sat, 21 Jan 2017 11:02 PM IST
आर्यन शर्मा, अमर उजाला, कानपुर
आर्यन शर्मा, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Learn how Bollywood songs stolen by Rose of Kanpur ...
बॉलीवुड ने की गीतों की चोरी
गीतकार शैलेंद्र की फिल्म 'तीसरी कसम' का मशहूर गाना 'पान खाए सइयां हमार सांवरी सूरतिया होंठ लाल-लाल' और सुनिल दत्त की हिट फिल्म 'मुझे  जीने दो' का चर्चित  'गाना नदी नारे न जाओ श्याम पइया पडू' व 'मोहे पिहरवा में मत छेड़ रे बलम' जैसे गाने फर्रूखाबाद में जन्मी और कानपुर में पली बढ़ी गुलाब बाई ने नौटंकी में गाए थे। इन्हे बॉलीवुड ने बिना उनको श्रेय दिए चुरा लिए लेकिन गुलाब बाई ने इसके लिए उन्हें माफ कर दिया।
विज्ञापन

गुलाब बाई के जीवन पर प्रिया मल्होत्रा की लिखी किताब में इस वाक्या का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पचास और साठ के दशक में एचएमवी ने गुलाब बाई के आठ गाने रिकॉर्ड किए जिनमें ये गाने भी थे। नौटंकी की महारानी गुलाब बाई के बेटी मधु अग्रवाल उस दिन को कभी नहीं भूल सकती हैं। जब इन गानों को लेकर गुलाब बाई के वकीलों ने सुनिल दत्त के खिलाफ मुकदमा दायर करने बात कही तो गुलाब बाई ने कहा की इन पचड़ों में पड़ने से क्या फायदा । कन्नौज के बड़े वकीलों ने तो यहां तक कह दिया कि वे बिना पैसे के उनका मुकदमा लड़ेंगे लेकिन गुलाब बाई ने इससे साफ मना कर दिया। एचएमवी ने भी रॉयल्टी को लेकर मुकदमा दायर करने की असफल सलाह दी। गाना चोरी करने का ये सिलसिला अभई तक चला आ रहा है। ऐसे ही फैजाबाद में जन्मी और कानपुर में पली बढ़ी जोहरा फैजाबादी के साथ हुआ। उनका मशहूर गीत 'लौंडा बदनाम हुआ नसीबन तेरे लिए' तर्ज पर अरबाज खान की फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई डार्लिग तेरे लिए' की धुन बनाई गई। नब्बे के दशक में आई मिथुन अभिनीत फिल्म के गीत 'कहां लाए हो मेरे यार पहाड़ों में, मोरा लहंगा फंस गया झाड़ों में' कनपुरिया नौटंकी से लिया गया है। कुछ शब्दो में फेर बदल कर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर फिल्माया गया। मशहूर नौटंकी कलाकार रंपत सिंह भदौरिया ने बताया कि शम्मी कपूर की फिल्म 'विधाता' में लिया गया गाना 'सात सहेंलियां खड़ी खड़ी' कनपुरिया नौटंकी से ही लिया गया है ऐसे तमाम गाने हैं जो नौटंकी से निकालकर बॉलीवुड के रूपहले पर्दे पर चले गए।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed