{"_id":"582dfbab4f1c1b5936900908","slug":"learn-all-housewives-earning-suddenly-grouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें आखिर अचानक कैसे बढ़ गई घरेलू महिलाओं की कमाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें आखिर अचानक कैसे बढ़ गई घरेलू महिलाओं की कमाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
आश्चर्यजनक ढंग से महिलाओं के आय प्रमाणपत्र के आवेदन बढ़ गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में घरेलू महिलाओं की कमाई अचानक बढ़ गई है। दरअसल, तहसील में सात दिन में डेढ़ हजार आवेदन आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आए हैं। इनमें 95 फीसदी आवेदन महिलाओं के हैं। कई महिलाएं घरों में काम कर तीन लाख सालाना कमाई का दावा कर रही हैं तो कई प्राइवेट नौकरी करके साढ़े चार लाख की आय बता रही हैं। कई ने ट्यूशन पढ़ाने और घरेलू उद्योग का भी दावा किया है। एक हजार और पांच सौ के नोट प्रचलन से बाहर किए जाने के बाद ये महिलाएं अपनी कमाई दिखाने के लिए बतौर सबूत आय प्रमाणपत्र हासिल करना चाह रही हैं।
तहसीलदार सदर अनिल कुमार ने बताया कि आश्चर्यजनक ढंग से महिलाओं के आय प्रमाणपत्र के आवेदन बढ़ गए हैं। ज्यादातर अपनी आय ढाई से चार लाख रुपये बता रही हैं। लेखपालों से कहा है कि आय के प्रमाण लेने के बाद ही रिपोर्ट लगाई जाए। जरूरत पर घर जाकर सत्यापन भी कर लें।