{"_id":"67c0b97d26c1c9e76900131d","slug":"leakage-again-in-khanchandrapur-water-crisis-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123371-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खानचंद्रपुर में फिर हुआ लीकेज, पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खानचंद्रपुर में फिर हुआ लीकेज, पानी का संकट
Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रनियां। खानचंदपुर ठीक हुआ लीकेज चार दिन बाद फिर से हो गया। इससे दो मजरों में लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किल्लत बढ़ गई है। इधर टैंकर से आपूर्ति न किए जाने से लोगों में नाराजगी है। रनियां औद्योगिक क्षेत्र के खानचंद्रपुर में क्राेमियम की वजह से भूजल दूषित हो गया था। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पालपुरवा में बनी पानी की टंकी आपूर्ति की जाती है। इस टंकी से पालपुरवा, यादवपुरवा व चौहान पुरवा में 550 घरों तक पानी पहुंचता है।
फरवरी माह के शुरुआत में मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। समस्या बढ़ने पर नगर पंचायत के कर्मियों ने 22 फरवरी को लीकेज ठीक किया। इधर लीकेज के बाद लोगों को पानी पहुंचने लगा था।
इधर बुधवार शाम को फिर से लीकेज हो गया। इससे अब यादवपुरवा, चौहानपुरवा में पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं, नलकूप से सीधे आपूर्ति किए जाने पर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण सोने लाल, मनोज कुमार ने बताया कि शुद्ध पानी के लिए टंकी से होने वाली आपूर्ति ही सहारा है। इधर टंकी का वॉल्व भी काफी दिनों से खराब है। इस पर नलकूप ऑपरेटर बिजली आने पर सीधे नलकूप से सप्लाई करता था।
विज्ञापन
मगर लीकेज होने की वजह से पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। टैंकर भी नहीं आ रहा है। अधिशासी अधिकारी मनीष राय ने बताया कि लीकेज सही कराया गया था, लेकिन फिर से लीकेज होने की जानकारी मिली है। जल्द ही समस्या दूर कर आपूर्ति कराई जाएगी।