फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   leader involve in fake currency matter

नकली नोट मामले में नेता से जुड़ रहे तार

Sat, 07 Jan 2017 12:55 AM IST
नकली नोट मामले में नेता से जुड़ रहे तार
नकली नोट मामले में नेता से जुड़ रहे तार Updated Sat, 07 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
leader involve in fake currency matter
डेमो

विज्ञापन
पुखरायां के मीरपुर गांव में पकड़े गए नकली नोट कारखाने के मामले में खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में कानपुर देहात जिले के एक नेता का नाम सामने आ रहा है। कानपुर नगर के एक ज्वैलर्स से इस नेता की कई बार बातचीत ने जांच टीमों को नई राह दिखा दी है। ज्वैलर्स के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) खुफिया ने निकाल ली है। हालांकि, पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

मीरपुर गांव में चार जनवरी को पुलिस ने समरेंद्र सचान उर्फ शुभम के घर पर छापामार कर 2000 रुपये के 7 लाख 64 हजार रुपये के नकली नोट, एक असली नोट व सात अधछपे नोट, दो प्रिंटर व स्कैनर, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन बरामद किए थे। पुलिस ने आशीष कुमार गुप्ता निवासी मीरपुर पुखरायां भोगनीपुर, पुखरायां के विवेकानंद नगर निवासी प्रसून सचान को गिरफ्तार किया था। हालांकि मास्टर माइंड कानपुर पनकी निवासी विजय फरार है।
विज्ञापन


आरोपियों से हुई पूछताछ में कानपुर नगर के एक ज्वैलर्स का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसके मोबाइल की डिटेल निकलवाई। कॉल डिटेल रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर देहात के एक वरिष्ठ नेता से ज्वैलर्स ने खुलासे से पहले कई बार बात की है। मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। पुलिस ने अभी तक कई लोगों को उठाया है, पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। कानपुर देहात के एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया क‌ि मामले की जांच चल रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। एटीएस और विशेष जांच सेल भी लगी है। नेता के कनेक्शन पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही सारी चीजें सामने आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुखरायां में पहले भी पकड़े गए नकली नोट
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 10 सालाें में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में नकली नोट पकड़े जाने के तीन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पुराने मुकदमे में शामिल रहे लोगों की तलाश कर रही है। पुखरायां कस्बा नकली नोटों के मामले में पहले भी चर्चा में आया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed