फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers strike ends in Kanpur, District Judge transferred, Regular work will be done from Monday

Kanpur Lawyers Strike: वकीलों की हड़ताल समाप्त, जिला जज का हुआ स्थानांतरण, सोमवार से विधिवत होगा काम

Sat, 15 Apr 2023 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:59 PM IST
सार

Kanpur News: जिला जज के ट्रांसफर की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का विरोध समाप्त हो गया है। जिला जज का स्थानांतरण कर दिया गया है। सोमवार से विधिवत सभी अदालतों में कामकाज शुरू हो जाएगा। शाम को अधिवक्ताओं ने कचहरी में घूम-घूम कर विजय जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Lawyers strike ends in Kanpur, District Judge transferred, Regular work will be done from Monday
वरिष्ठ न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय व प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा को बुके देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिला जज के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं की मांग मान ली गई है। जिला जज संदीप जैन को ज्यूडिशल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां पहुंचने के आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दिए हैं।

विज्ञापन

जिला जज के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ता 15 मार्च से आंदोलित हैं। शुरुआत में सिर्फ जिला जज की अदालत का बहिष्कार वकीलों ने किया था, लेकिन मांग न माने जाने पर 25 मार्च से सभी अदालतों का न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज ठप करा दिया गया था।
विज्ञापन

आंदोलन लगातार तेज हो रहा था। हाईकोर्ट ने आंदोलनकारी बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री समेत छह लोगों के खिलाफ अवमानना वाद भी दर्ज करने के आदेश कर दिए थे। इसके बाद 12-13 अप्रैल को दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन कानपुर में बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने गठित की थी तीन सदस्यीय कमेटी 
इसमें 67 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एक स्वर में आंदोलन को आगे बढ़ाने और साथ देने की बात की थी। मामला बढ़ता देख हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा व बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने मामले में जानकारी दी।

बैठक में शामिल हुए थे पदाधिकारी
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम जस्टिस डीके उपाध्याय व प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा से वार्ता हुई थी। इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।

अधिवक्ताओं ने बुलाई आम सभा
यह बैठक सकारात्मक हुई थी, जिसमें संदेश मिल गया था। शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। न्यायालय भवन के बाहर सुंदरकांड का पाठ हुआ। दोपहर बाद जिला जज के स्थानांतरण का पत्र जारी कर दिया गया।
इसके बाद अधिवक्ताओं ने आम सभा बुलाई।

घूम-घूम कर निकाला विजय जुलूस
इसमें मांगे मान लिए जाने के बाद न्यायिक बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया गया। सोमवार से विधिवत सभी अदालतों में कामकाज शुरू हो जाएगा। शाम को अधिवक्ताओं ने कचहरी में घूम-घूम कर विजय जुलूस निकाला। साथ ही एक-दूसरे को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed