{"_id":"65d61ccdf80d74e6240e4d83","slug":"lawyers-association-elections-shyam-narayan-became-president-abhishek-tiwari-becomes-general-secretary-2024-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी बने महामंत्री
Wed, 21 Feb 2024 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Feb 2024 09:29 PM IST
सार
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष व महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
श्याम नारायण सिंह व अभिषेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह ने 1023 मतों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की जबकि महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी ने लगातार बढ़त बनाए रखकर 622 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पछाड़कर पद पर कब्जा जमा लिया। जीत की घोषणा होते ही कचहरी के आसपास की सडक़ें ढोल-नगाड़े की थाप से गूंज उठीं। जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। गुरुवार को वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पदों की मतगणना होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह को 1945 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे अरविंद कुमार दीक्षित को 922 व तीसरे स्थान पर रहे अनूप कुमार द्विवेदी को 811 मत मिले। सुरेंद्र कुमार पांडे को 489, रमेश चंद्र वर्मा को 460 व प्रवीन कुमार यादव को 289 मतों पर संतोष करना पड़ा। 24 मत अवैध घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी को 2122 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजीव यादव को 1500 व तीसरे स्थान पर रहे सुनील कुमार पांडे को 776 मत मिले। अजय प्रकाश अग्रिहोत्री को 204, अतुल श्रीवास्तव को 162 व अखिलेश कुमार गुप्ता को 148 मतों से संतोष करना पड़ा। 28 मत अवैध घोषित हुए।
विज्ञापन