फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers Association elections: 74 candidates in the fray, 7765 voters will vote at 15 booths

Lawyers Association elections: 74 प्रत्याशी मैदान में, 15 बूथों पर 7765 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 18 Aug 2025 09:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 09:15 PM IST
सार

डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदाताओं को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड की मूल प्रति और क्यूआर कोड की पर्ची लाना जरूरी है।

विज्ञापन
Lawyers Association elections: 74 candidates in the fray, 7765 voters will vote at 15 booths
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को होंगे। डीएवी डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर छह व महामंत्री पद पर आठ समेत कुल 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। 15 बूथों पर 7765 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह से एल्डर्स कमेटी मतपत्रों, मतपेटियों व अन्य व्यवस्थाओं में जुटी रही। दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन के अफसर भी शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। चुनाव में पल-पल की निगाह रखने के लिए हर बूथ और मतदान स्थल के आसपास सौ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। एलआईयू को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

Lawyers Association elections: 74 candidates in the fray, 7765 voters will vote at 15 booths
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रवि मोहन कटियार व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मतदाताओं को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड की मूल प्रति और क्यूआर कोड की पर्ची लाना अनिवार्य होगा। इन दोनों के बिना मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा।

 

Lawyers Association elections: 74 candidates in the fray, 7765 voters will vote at 15 booths
जानकारी देते कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन प्रतिबंधित
इसके अलावा मतदान स्थल पर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मतदाता अपना मोबाइल घर या चेंबर्स में रखकर आएं या किसी साथी के पास सुरक्षित रखें। एल्डर्स कमेटी की ओर से मोबाइल जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। हर बूथ पर क्यूआर कोड स्कैन करके मतदाता की पहचान करने के लिए निजी संस्थान के प्रशिक्षित नवयुवकों को लगाया गया है। मतपत्र देने के लिए मतदान स्थल पर भूतपूर्व सैनिक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरओ व एआरओ की भी तैनाती रही। चुनाव तैयारियों को लेकर की गई बैठक में रामप्रताप सिंह चौहान, अरुण कुमार तिवारी, देवनाथ शुक्ल, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed