फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lawyers Association elections: 41 candidates filed nomination on the first day

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन 41 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, पोस्टरों से पटी कचहरी की दीवारें

Mon, 28 Jul 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jul 2025 08:43 PM IST
सार

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
Lawyers Association elections: 41 candidates filed nomination on the first day
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन विभिन्न पदों पर 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन व मुख्य चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन हुआ। मंगलवार को भी नामांकन जारी रहेगा। नामांकन के पहले दिन वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन


लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कचहरी में प्रत्याशियों ने जुलूस निकाले, भोज-भंडारों का आयोजन हुआ। कचहरी की दीवारें पोस्टरों से पटी पड़ी हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी बैनर व बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगी हैं।
विज्ञापन

Lawyers Association elections: 41 candidates filed nomination on the first day
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुरक्षा के बीच प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर राकेश सचान, अरविंद कुमार दीक्षित, सैयद सिकंदर आलम, सुरेंद्र कुमार पांडे, अनूप कुमार द्विवेदी, दिनेश चंद्र वर्मा ने, महामंत्री पद पर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव यादव, देशबंधु तिवारी, अखिलेश कुमार गुप्ता ने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्करधर द्विवेदी, कुलदीप श्रीवास्तव, संजय वर्मा, नीरज कुमार ने, कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र पाल, राकेश प्रसाद साहू, अजय प्रताप सिंह गौतम ने, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शैलेंद्र सिंह, आशीष पांडे, आयुष अग्रवाल, विकास कुमार शुक्ला, बुलंदीराम अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, दीपा जायसवाल ने, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर प्रेमशंकर मिश्रा, तरुण कुमार कुशवाहा ने, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक चौरसिया ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

Lawyers Association elections: 41 candidates filed nomination on the first day
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए धीरेंद्र कुमार, मो.शाहबाज खान, बब्लू पाल, ज्योति शर्मा, सचिन तिवारी, रश्मी गुप्ता, शिवम पांडे, शुजा अब्बास, दीपक यादव, अमित कुमार तिवारी, राहुल कुमार व मधु गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रवि मोहन कटियार, मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव, रामप्रताप सिंह चौहान, अरुण कुमार तिवारी, देवनाथ शुक्ल, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed