फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   law system demolished in two months of yogis goverment

CM योगी की कानून व्यवस्था दो महीनों में ध्वस्त, यहां जमकर हो रहा विरोध

Tue, 30 May 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
law system demolished in two months of yogis goverment
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी में योगी सरकार की दो महीनों में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी की। कांग्रेस की इस चोट से सत्तापक्ष पर दबाव बनना लाजमी है। 
विज्ञापन

law system demolished in two months of yogis goverment
योगी सरकार के खिलाफ काग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन (कानपुर) - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
केवल इतना ही नहीं कानपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस बाबत मंडलायुक्त पी के महन्ती को एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही कानून व्यवस्था के साथ पेयजल व बिजली संकट दूर किये जाने की भी मांग की।

काफी लम्बे समय के बाद प्रदेश की सत्ता में आयी भाजपा सरकार में लगातार कानून व्यवस्था पर सावाल उठ रहे है। वहीं प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी बढा है। फिर चाहे मथुरा की डकैती हो या फिर जेवर की घटना। इसके बाद से पूरे प्रदेश मॆ योगी सरकार पर उंगली उठने लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

law system demolished in two months of yogis goverment
मंडलायुक्त मंहती - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वही इस भीषण गर्मी में बिजली व पानी का संकट भी बढ़ा है, पर इस पर भी शासन कोई ध्यान नही दे रहा है। आज इन सभी मामलों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने काफी संख्या में कार्यकर्ताओंं के साथ पहुंच कर पहले सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में मंडलायुक्त पी के महन्ती को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने पहुंचे जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया की जहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है वही बिजली पानी की समस्या गर्मी के कारण पहले से बढ़ी हुई है। वही मंडलायुक्त पी के महन्ती के कहा की आज यह ज्ञापन मिला है पानी व बिजली की समस्या को दूर किये जाने को लेकर बैठक कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये जायेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed