{"_id":"5730e9154f1c1b652f919e70","slug":"law-of-directly-assessing-public-grievances-can-worsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं से बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं से बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बर्रा-2 आजाद कुटिया में एक माह से खुदी सड़क व नई सड़क न बनाने पर नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। दक्षिण क्षेत्र में पेयजल संकट, जलभराव और सीवर समस्या से कानून व्यवस्था व्यवस्था की स्थिति को खतरा है। गोविंद नगर सीओ विशाल पांडेय ने यह लिखकर एडीएम सिटी अविनाश सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि अगर समस्याएं हल नहीं हुई तो दक्षिण क्षेत्र खासकर गोविंद नगर सर्किल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। पत्र की प्रति एसएसपी, नगर आयुक्त, जलनिगम और जलसंस्थान को भी भेजी है। सीओ ने पत्र में बानगी के तौर पर नौबस्ता के हंसपुरम आवास विकास के जलकल विभाग के डंप कार्यालय में बवाल समेत कई घटनाओं का जिक्र किया है।
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर साउथ। बर्रा-दो में आजाद कुटिया पार्क के पास चोक सीवर और जलभराव की समस्या से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बर्रा पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद भी लोग गलियों से नारेबाजी करते रहे।
आजाद कुटिया पार्क के पास एक महीने पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस वक्त खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई थी। सीवर लाइन चोक हो गई। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य भी बंद हो गया। इलाकाई लोगों ने कई बार जल निगम और नगर निगम के अफसरों से लिखित और मौखिक रूप से दोनों समस्याएं का निराकारण कराने को कहा लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। सोमवार की सुबह चोक सीवर और सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों महिलाएं और पुरुष लोग घरों से निकल आए।
विज्ञापन
बर्रा-दो रोड पर जाम लगा नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन करने वालों में भावना द्विेदी, ममता पांडेय, मान सिंह, एवी सचान, विकास, मीना, सौरभ, रमन और जयश्री समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।