{"_id":"69a486b666252aa57d0f0adf","slug":"last-years-burnt-holi-site-in-bara-was-cleaned-kanpur-news-c-220-1-akb1002-139171-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारा में पिछले वर्ष जली होली स्थल की कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारा में पिछले वर्ष जली होली स्थल की कराई सफाई
Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा में होलिका दहन स्थल को लेकर बनी ऊहापोह की स्थिति पर रविवार को विराम लग गया। बीते साल जहां होली जलाई गई थी वहीं साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद लोगों ने होलिका सजाई है।
बारा में परंपरागत होली दहन वाले स्थल के पास पीएनजी पाइप लाइन डाल दी गई है। जबकि ऊपर से हाईटेंशन लाइन बना दी गई है। बीते साल होली जलने वाले स्थल का भूमिप्रबंध समिति ने प्रस्ताव किया है लेकिन अनुमोदन नहीं मिला है। इधर अन्य संप्रदाय के लोग के विरोध की वजह से लोगों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे ही होली रख ली थी। पूर्व बीडीसी विकास राठौर ने पूरी स्थिति से लेखपाल व नायब तहसीलदार रवींद्र मिश्र को अवगत कराया था। इसके बाद रविवार को ग्राम प्रधान संतोष कुमार गौतम, पूर्व बीडीसी विकास राठौर, बउवन कश्यप, मुन्ना गुप्ता, मनीष सोनकर की मौजूदगी में बीते साल जलाई गई होली वाले स्थान की साफ सफाई कराई गई। लोगाें ने यहां होली सजाई है।