फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Last chance to become voter

निकाय चुनावः मतदाता बनने का आखिरी मौका

Sat, 14 Oct 2017 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Last chance to become voter
डेमो
अगर आप अभी तक निकाय चुनाव के मतदाता नहीं बने हैं तो आपके पास रविवार को यह मौका है। अपने मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से फार्म लेकर उसे भरकर जमा कर दें। अगर आपने मतदाता सूची में अपना नाम नहीं बढ़वाया तो आप निकाय चुनाव में मत नहीं डाल सकेंगे।   
विज्ञापन

निकाय चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर है। रविवार तक ही मतदाता सूची में नाम बढ़वाए जा सकते हैं। पोलिंग स्टेशनों में हुए बदलाव पर भी रविवार तक ही आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सहायक निर्वाचक अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे तक मतदाता सूची में नाम बढ़वाया जा सकता है। मृतकों के नाम भी रविवार तक सूची से हटवाए जा सकते हैं। अगर किसी मतदाता के नाम और पते में किसी तरह की कोई गलती है तो उसे ठीक कराया जा सकता है। सोमवार से सूची में बढ़े नए मतदाताओं की फीडिंग कराई जाएगी। बीएलओ रविवार को शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे। अगर कोई मतदान केंद्र पर नहीं जाना चाहता है तो मतदाना बनने के लिए ऑन लाइन आवेदन कर सकता है। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed