{"_id":"58136b494f1c1b975ebc25a4","slug":"large-plot-of-land-change-in-small","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर भी रीयल एस्टेट में भारी मंदी, प्लाट बेचने का अब निकाल रहे हैं नया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर भी रीयल एस्टेट में भारी मंदी, प्लाट बेचने का अब निकाल रहे हैं नया तरीका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद अपनी योजना में खाली पड़े बड़े भूखंडों को छोटा कर बेचेगा। बड़े भूखंडों को खरीदार न मिल पाने के कारण अधिकारियों ने यह फैसला किया है। ऐसे प्लाटों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही नीलामी के जरिए शहरवासियों को परिषद की विकसित कालोनियों में भूखंड खरीदने का मौका मिलेगा।
रीयल एस्टेट सेक्टर में मंदी के चलते कम कीमत वाली संपत्तियों के लिए सीमित संख्या में खरीदार मिल भी रहे हैं, लेकिन बड़ी और महंगी संपत्तियों के खरीदार नदारद हैं। हजार से तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल वाली परिषद की संपत्तियां कई बार नीलामी में लगाने के बावजूद नहीं बिक सकी हैं।
परिषद अधिकारियों के मुताबिक छोटे भूखंडों की डिमांड के मद्देनजर बड़े भूखंडों को कई भागों में बांटकर बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए भूखंडों का नया लेआउट प्लान बनाया जाएगा।