फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Landlord raped female tenant

Kanpur News: महिला किरायेदार से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

Sat, 04 Oct 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Landlord raped female tenant
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में मकान मालिक ने डरा धमकाकर किरायेदार महिला से कई बार दुष्कर्म किया। मुंह खोलने उसे व उसके बच्चों की हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह अपने पति को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली महिला पति और दो बच्चों संग सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रह रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि चालक पति काम के चलते ज्यादातर बाहर रहते हैं। 20 जून को मूलरूप से फतेहपुर के परसदेपुर निवासी मकान मालिक राजकुमार साहू शाम छह बजे मकान की मरम्मत करवाने आ गए।
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे लेबर, राजमिस्त्री के जाने के बाद मकान मालिक ने कमरे में आकर जबरन उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पति के घर पर न होने पर मकान मालिक ने डरा धमका कर 27 जुलाई और 22 सितंबर को भी दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर हिम्मत करके उनको घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फोन कॉल और अन्य जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। गुरुवार को दुष्कर्म आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed