फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land mafia Gajendra Singh Negi faces two new fraud cases, accused of embezzling Rs 40 lakh

Kanpur News: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर ठगी के दो नए मामले दर्ज, 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Land mafia Gajendra Singh Negi faces two new fraud cases, accused of embezzling Rs 40 lakh
कल्याणपुर। जेल में बंद भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी के दो नए मामले सामने आए हैं। रावतपुर थाने में दर्ज इन मामलों में नेगी पर फ्लैट और भूखंड देने के नाम पर कुल 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी वरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में में बताया कि गजेंद्र सिंह नेगी ने 2012 में केशवपुरम में प्लाॅट आवंटित कराने के नाम पर दो लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद दो लाख रुपये और चेक से लिए गए। 2017 में नेगी ने बिल्डिंग निर्माण और फ्लैट देने के बहाने 15 लाख रुपये और हड़प लिए। इस प्रकार कुल 19 लाख रुपये वसूलने के बावजूद निर्माण पूरा होने पर भी नेगी ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया और टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

इसी तरह, शास्त्रीनगर की निवासी राजकुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जुलाई 2017 को केशवपुरम में 200 वर्ग फीट का आवासीय भूखंड 21 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने बैंक ट्रांसफर और चेक के माध्यम से कई बार में यह राशि अदा की थी। इस सौदे के लिए 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी भी कराई गई थी। हालांकि, भुगतान के बाद भी गजेंद्र सिंह नेगी ने न तो भूखंड की रजिस्ट्री कराई और न ही धनराशि लौटाई। बार-बार कहने पर भी नेगी लगातार टालता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी पहले से ही जेल में बंद है। फिलहाल, दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed