फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen from a farmers house villagers caught one others absconded

Kanpur: किसान के घर से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी, सेंध लगाकर वारदात…ग्रामीणों ने एक को पकड़ा, अन्य फरार

Wed, 25 Dec 2024 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen from a farmers house villagers caught one others absconded
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू थानाक्षेत्र के बांबी पुरवा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने किसान के घर सेंध लगाकर नगदी-जेवर समेत करीब दस लाख रुपये का माल कर दिया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बांबी पुरवा गांव निवासी किसान इंद्रपाल के मुताबिक वह पत्नी प्रेमा, बेटा अनुराग, बहु रीना, बेटी रूबी मकान के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे।

विज्ञापन

मंगलवार रात चोरों ने उनके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बक्सों में रखी एक लाख रुपये की नगदी और करीब दस लाख के जेवर  चोरी कर ले गए। बक्सों को घर से करीब चार सौ मीटर दूर ले जाकर उनमें रखा माल निकाल लिया। घर के अंदर सामान निकलने की आवाज की आहट पाकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

अन्य साथी माल समेट कर फरार
इस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर एक चोर को नहर पुल के पास पकड़ लिया। उसको पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिय, जबकि अन्य साथी माल समेट कर फरार हो गए। पकड़े गए चोर ने अपना नाम धरी पुरवा निवासी पंकज राजपूत बताया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से एक को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed