फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lady bank officer commited to suicide

महिला बैंक अफसर ने ट्रेन से कटकर जान दी

Thu, 25 Feb 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lady bank officer commited to suicide
मंधना नारामऊ वैष्णोदेवी मंदिर के सामने बुधवार शाम महिला बैंक अधिकारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने युवती के मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। महिला ने प्रेम विवाह किया था, जिसके खिलाफ में परिजनों ने केस भी किया था।
विज्ञापन


काकादेव थाना क्षेत्र के आरएसपुरम निवासी रिटायर्ड इंजीनियर महेन्द्र सिंह कटियार की बेटी सिनी (30) बेटी पी-रोड स्थित यूको बैंक में पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) थी। बुधवार सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


इसके बाद शाम 6:30 बजे जीआरपी ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सिनी के पर्स में मिले सुसाइड नोट लिखा है कि, मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं, मेरे घर वालों को परेशान नहीं किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी सिनी
दो साल पहले ही सिनी की बैंक में नौकरी लगी थी। बताया गया कि नौकरी के दौरान ही गाजियाबाद के एक युवक से सिनी ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध करने के साथ ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सूत्रों की माने तो मुकदमा कोर्ट में खारिज होने वाला था। इसपर घरवाले सिनी की दूसरी जगह शादी करने की तैयारी में थे। इस कारण सिनी कई दिनों से तनाव में चल रही थी।


सिनी थी मां-बाप का इकलौता सहारा
वृद्ध महेंद्र सिंह कटियार के घर में पत्नी सुषमा, बेटा मृदुल, दो बेटियां श्वेता और सिनी थी। श्वेता शादी के बाद से ससुराल में और बेटा मृदुल शहर से बाहर रहकर नौकरी करता है। वृद्ध दंपति का यहां सिर्फ सिनी ही सहारा थी। वह नौकरी के साथ ही माता-पिता दोनों का ख्याल रखती थी। सिनी की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं बेटी का शव देखकर दंपति भी टूट गया। इसके अलावा सिनी की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed