Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lack of public toilets in the market has upset shopkeepers.

Kanpur News: बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से दुकानदार परेशान

Wed, 05 Nov 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of public toilets in the market has upset shopkeepers.
हनुमंतपुरा कस्बे में 400 दुकानें व चकरनगर में 330 दुकानें संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के प्रमुख कस्बे चकरनगर और हनुमंतपुरा में सार्वजनिक शौचालय न होने से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों, ग्राहकों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की कई बार शिकायत की लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता रहा।
दोनों कस्बों की आबादी करीब पांच हजार के आसपास है। हनुमंतपुरा कस्बे में छोटी-बड़ी करीब 400 दुकानें संचालित हैं, जबकि चकरनगर में लगभग 330 दुकानें खुली हैं। इसके बावजूद 40 वर्षों से कस्बों में सार्वजनिक शौचालय न होना स्थानीय लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है।
विज्ञापन

हनुमंतपुरा कस्बा चंबल पार के 74 गांवों का व्यापारिक केंद्र है। यहां मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांव पांडरी, सनावई, बझाई और टेनगुर से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। वहीं, चकरनगर कस्बा तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां ब्लॉक, बैंक, तहसील, सीओ कार्यालय और अन्य सरकारी कामों से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं के लिए शौचालय न होना बड़ी असुविधा का कारण बन गया है। व्यापारी पिंकू यादव, श्याम तिवारी, राज यादव, विशाल यादव, बंटी पोरवाल, शिवा पोरवाल, लल्लू पोरवाल, राकेश पोरवाल समेत स्थानीय लोगों ने जगह चिह्नित कर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है। इससे व्यापारियों के साथ हजारों लोगों को राहत मिल सके।
दुकानदार बोले-हर बार मिलता आश्वासन
फोटो ::10::: विनोद राजावत
व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद राजावत ने बताया कि 1984 में बाजार बना था। हर त्योहार से पहले थाना परिसर में होने वाली पीस कमेटी की बैठकों में सार्वजनिक शौचालय की मांग की जाती है। अधिकारी उस समय आश्वासन तो देते हैं।
फोटो 11::: कुसुमा देवी
हनुमंतपुरा कस्बा में बजार करने आई रानीपुरा निवासी महिला कुसुमा देवी ने कहा कि कस्बे में एक भी शौचालय नहीं है। महिलाएं दुकान सामान लेने आती हैं, लेकिन शौच के लिए कोई साधन होने पर असुविधा होती है।
फोटो 12: पप्पू तिवारी
चकरनगर कस्बा निवासी पप्पू तिवारी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि शौचालय निर्माण का वादा करते हैं, लेकिन जीत के बाद उनकी समस्या भूल जाते हैं। यह बुनियादी जरूरत है। इस पर उन्हें पहले ध्यान देना चाहिए।
फोटो 13: सुरजीत यादव
युवा समाजसेवी सुरजीत यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से हनुमंतपुरा में महिलाओं की परेशानी को उठाया है। शौचालय निर्माण की मांग की है। जल्द सुनवाई न होने पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

जिम्मेदार बोले---
जगह न होने से सार्वजनिक शौचालय थाना परिसर में बनाएं गए हैं। अगर जगह मिल जाती है तो सार्वजनिक शौचालय बनवा दिए जाएंगे।-यदुवीर सिंह, बीडीओ चकरनगर

लोगों ने शौचालय की मांग की है। मेला खत्म होते ही लेखपाल की टीम गठित कर जगह तलाशने का काम किया जाएगा। जल्द ही भूमि चिह्नित कर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा।-ब्रह्मानंद कठेरिया, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed