फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lack of oxygen in Ganga, will plant neem, banyan and peepal trees

Kanpur News: गंगा में ऑक्सीजन की कमी, लगाएंगे नीम, बरगद, पीपल के पाैधे

Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lack of oxygen in Ganga, will plant neem, banyan and peepal trees
गंगा समग्र की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी।  स्रोत : संगठन - फोटो : संगठन
कानपुर। प्रदूषण की वजह से गंगा व अन्य नदियों में हो रही आक्सीजन की कमी दूर करने का गंगा समग्र ने संकल्प लिया है। रविवार को मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित प्रांतीय बैठक में कहा गया कि जगह-जगह नीम, बरगद, पीपल, जामुन जैसे अधिक ऑक्सीजन छोड़ने वाले पाैधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इससेे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। अच्छी बारिश होगी और नदियों में पानी की समस्या कम हो जाएगी। बताया कि गंगा का 46 प्रतिशत जल वाष्पीकृत हो जाता है, पाैधे लगाने से यह कम होगा। गंगोत्री वर्तमान में अपने उदगम स्थल से 25 किलोमीटर पीछे चली गई है। गंगा को गंदा करने के बजाय उसे स्वच्छ रखने की दिशा में काम करें। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि प्रति दिन एक घंटे गंगा मां के लिए कार्य करना है।
विज्ञापन


प्रांत संगठन मंत्री संजय ने बताया कि चार मई से जन जागरण महा अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों और वार्ड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। गंगा समग्र के केंद्रीय और प्रांतीय अधिकारी जाएंगे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार, मां गंगा, सदाशिव गोलवलकर ने किया। कार्यक्रम का संयाेजन प्रांत संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश और प्रांत संयोजक राजेश कुमार की देखरेख में हुआ। बैठक में सूर्यप्रकाश, राजेंद्र गुप्ता, शिवबोधन, सचिन सिंह, राजेंद्र दुबे, सुबोध बाजपेई, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
प्रांतीय टोली कार्यकारिणी गठित
गंगा समग्र की बैठक में प्रांतीय टोली की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मनमोहन सिंह को प्रांत सदस्य के साथ दक्षिण जिले की जिम्मेदारी दी गई। डाॅ. आदर्श शर्मा को झांसी महानगर संयोजक, अभिषेक कुशवाहा को गंगा वाहिनी प्रमुख झांसी, राजेंद्र सिंह कुशवाहा को प्रांत पर्व आयाम प्रमुख बनाया गया। इसी तरह मोहन कुरील फौजी को घाटमपुर जिला संयोजक, रजविंदर कौर को प्रांत सदस्य, अशोक गुप्ता को दक्षिण जिला सह संयोजक, राम प्रकाश अग्रवाल को उत्तर जिला सह संयोजक, इंजीनियर अविनाश अग्रवाल को उत्तर जिला गंगा वाहिनी प्रमुख बनाया गया है। सुरेंद्र भदौरिया को पश्चिम जिला संयोजक, मयंक गुप्ता को प्रांत गंगा वाहिनी, बबीता यादव को गंगा सेविका सह प्रमुख दक्षिण जिला, बबीता तिवारी को प्रांत सदस्य, राजेंद्र दुबे को गंगा वाहिनी कानपुर प्रांत संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed