फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Labourer's body found in canal four kilometres away.

Kanpur News: नहर में चार किलोमीटर दूर मिला मजदूर का शव

Wed, 07 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Labourer's body found in canal four kilometres away.
खड़िनी (कन्नौज)। निचली गंग नहर में मछली पकड़ने के दौरान सोमवार को मजदूर डूब गया। मंगलवार सुबह घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर मजदूर का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के लोनापुर गांव निवासी विनोद कुमार (35) छिबरामऊ-ऐरवा कटरा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य में मजदूरी करता था। शाममो काम बंद होने के कारण वह साथियों के साथ खड़िनी नहर पुल के पास मछली पकड़ने पहुंचा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने से डूब गया था। सूचना पर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई गई पर सफलता हाथ नहीं लग पाई। सुबह आठ बजे खड़िनी नहर पुल से चार किलोमीटर दूर इलाहाबाद ब्रांच के हेड के पास मजदूर का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिहीन परिवार पर रोजी-रोटी का संकट
विनोद के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह भूमिहीन था और मजदूरी कर पत्नी अनीता और तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बेटा अनुज (12), कल्लू (6) व बेटी गौरी (9) अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी अनीता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed